बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद के एनएचएम कर्मचारियों ने वेतन भुगतान न होने पर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी व सीएमओ को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष डॉ.मिलेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला संगठन मंत्री रश्मि, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, प्रियंका देवी, अवधनरेश ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि उन्हें पिछले वर्ष जुलाई से वेतन नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के लगभग दो से तीन हजार कर्मचारी आर्थिक तंगी से परेशान हैं। कई माह बीत जाने पर एकाध माह का भुगतान हो जाता है। जिला महामंत्री शोभित गुप्ता ने कहा कि लगातार विलंब के कारण वेतनभोगी संविदा कर्मचारी आर्थिक व मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस दौरान नवल किशोर, शीलू, शिखा देवी आदि मौजूद रहीं।

हिं...