रांची, अगस्त 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुटान) की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में हुई। इसमें सहायक प्राध्यापकों के वेतन निर्धारण में हो रही देरी पर चिंता जताई। दस दिनों में वेतन निर्धारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। संगठन ने जेपीएससी व झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में जल्द योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति की मांग की। इसके अलावा 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया में मौजूद विसंगतियों को दूर कर इसमें तेजी लाने की मांग की गई। मौके पर संगठन के संयोजक डॉ कंजीव लोचन व डॉ गणेश चंद्र बास्के, अध्यक्ष डॉ जगदीश लोहरा, संयुक्त सचिव डॉ अवध बिहारी महतो, कोषाध्यक्ष डॉ राहुल कुमार और प्रकाशन सचिव डॉ विनय गुप्ता मौजूद थे। महासचिव डॉ विन...