मिर्जापुर, जुलाई 2 -- मिर्जापुर,संवाददाता। तीसरा वेतन निर्धारण की मांग को लेकर बुधवार को नगर के अनगढ़ रोड स्थित बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक कार्यालय पर ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन ऑफ बीएवएनएल कर्मचारियों ने धरना, प्रदर्शन और सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दस साल में वेतन निर्धारण किया जाता है। 2017 में ही तीसरा वेतन निर्धारण हो जाना चाहिए था। अब नहीं किया गया तो 31 दिसंबर 2026 के बाद दावा भी समाप्त हो जाएगा। कर्मचारियों ने कहाकि पे रीविजन न होने से कर्मचारियों को पेंशन,वेतन कम मिल रहा है। जिससे उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चेताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन एवं सभा के बाद बीएसएनएल के सीएमडी को संबोधित उप महाप्रबंधक नीरज जिंदल को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन एवं धरने का नेतृत्व संगठन के सचिव ना...