मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता शिक्षकों के वेतन निर्धारण को लेकर छह अप्रैल से जिला स्कूल में कैंप लगेगा। डीईओ ने इसे लेकर निर्देश दिया है। प्रखंडवार वेतन निर्धारण को लेकर कैंप की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें छह से आठ अप्रैल तक बोचहां, कांटी, साहेबगंज, पारू, कुढ़नी, गायघाट, मीनापुर, सकरा के शिक्षकों का वेतन निर्धारण होगा। वहीं, 9 से 11 अप्रैल तक नगर क्षेत्र, मुशहरी, मुरौल, बंदरा, औराई, मोतीपुर, मड़वन, कटरा, सरैया के शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...