बरेली, मई 22 -- दो माह से वेतन नहीं मिलने से दुखी स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार कर दिया। 300 बेड अस्पताल में जुटे संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया और वेतन नहीं तो काम नहीं का नारा लगाते हुए काम बंद कर दिया। इससे 300 बेड अस्पताल समेत कई सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कई बार संविदाकर्मी अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। बीते बुधवार को भी संविदाकर्मियों ने भिक्षा मांगकर विरोध जताया था। गुरुवार को संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। 300 बेड अस्पताल में जुटे संविदाकर्मियों ने आरोप लगाया कि दो माह से वेतन नहीं मिल रहा लेकिन उनकी परेशानी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर ...