देहरादून, फरवरी 4 -- उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) में दो महीने से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है। बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने हिल डिपो कार्यशाला सहायक महाप्रबंधक का घेराव किया। कर्मचारियों ने जल्द वेतन नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यशाला कर्मियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बीते दो महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और वे मानसिक तनाव की स्थिति में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन के बावजूद उनके खाते में वेतन नहीं पहुंचा है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष यशपाल शर्मा, शाखा मंत्री भूपेंद्र बुटोला, अनिल धीमान, रविकांत भट्ट, मनीष न्यूली, भुवनेश नैनवाल, धर्मवीर, मुकेश और खुशहाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...