अल्मोड़ा, मार्च 28 -- स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमलखेत के शिक्षकों को फरवरी का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। इस पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। वरिष्ठ अध्यापक गोपाल दत्त बुधोड़ी का कहना है कि एक शिक्षक की वेतन स्लिप और ओटीपी को आधार बनाकर पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया गया है। वहीं, प्रधानाध्यापक आनंद सिंह ने बताया कि इंस्टैंट वेतन भुगतान में आपत्ति लगने से देरी हुई है। जल्द ही भुगतान हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...