गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आदेश के बाद भी 28 फरवरी को राज्य कर्मचारियों का वेतन खाते में नहीं पहुंचने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसको लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल शनिवार शाम मुख्य कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह से मिला। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के आदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए वेतन, पेंशन, मानदेय सम्बंधित सारी बिलें बैंक को भेज दिया‌ है। शनिवार को आरबीआई में ग्लोबल अवकाश के कारण खातों में पहुंचने में देर होने की सम्भावना है ‌। सम्भवतः 2 मार्च को सबके खाते में भुगतान हो जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं अनुप कुमार श्रीवास्तव, रामधनी पासवान, अजीत यादव आदि मौजूद रहे। ...