वेतन को तरसे एनएचएम संविदा कर्मी
अलीगढ़, मई 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला। मंगलवार को इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा है कि संविदा कर्मचारियों को मार्च व अप्रैल का वेतन अब तक नहीं मिला, जिससे कर्मचारियों व उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की फीस, पुस्तकें, ड्रेस व घरेलू आवश्यकताओं का अतिरिक्त भार होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में लंबित वेतन का भुगतान करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- दवा प्रतिनिधियों ने उठाई न्यूनतम वेतन की मांग ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र सिंह, पूनम तोमर, शिवानी पाठक भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.