नोएडा, मई 9 -- नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों और उसके साथियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। गांव कचैड़ा निवासी गौरव नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को अपने सुपरवाइजर अमन के साथ घर जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे सेक्टर-116 में मोंटी, मयंक और उनके साथियों ने सैलरी को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह उसने पुलिस से संपर्क कर अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- युवक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी घटना के दौरान उसकी गले की चेन भी गिर गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...