देहरादून, मई 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण भारी आक्रोश व्याप्त है। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।जिला अध्यक्ष अनिल कुमार नौटियाल ने बताया कि शिक्षकों को मार्च माह से और कुछ विद्यालयों में तो फरवरी से ही वेतन नहीं मिला है। अप्रैल में बच्चों के प्रवेश और अन्य पारिवारिक खर्चों के कारण शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। संगठन ने इस संबंध में महानिदेशक को ज्ञापन सौंपने के साथ ही समय-समय पर अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन शासन स्तर से अब तक वेतन अनुदान बजट पास नहीं हो सका है। चेतावनी दी कि यदि 11 मई 2026 तक वेतन जारी नहीं हुआ, तो समस्त शिक्षक और कर्मचारी 12 म...