मुजफ्फरपुर, जून 16 -- गायघाट, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को अंचल के प्रधान लेखपाल राजीव भूषण अपने पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से उन्हें पूर्ण प्रभार नहीं दिया गया है। साथ ही बीते 11 माह से उनका वेतन भी रोक दिया गया है, जिससे उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है।आरोप लगाया कि वेतन भुगतान की मांग करने पर सीओ ने उनके विरुद्ध प्रपत्र 'क' गठित कर दिया तथा उन्हें लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार के भरण-पोषण में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जिले भर के लेखपाल रहे हड़ताल पर, काम रहा ठप वे उधार और कर्ज लेकर परिवार चला रहे हैं। आमरण अनशन में उनके साथ पत्नी चंचल कुमारी, 14 वर्षीय पुत्र...