प्रयागराज, नवम्बर 29 -- अक्तूबर का वेतन नहीं मिलने से नाराज छावनी परिषद के कर्मचारी आंदोलन की तैयारी में हैं। वेतन और पेंशन भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारी द्रौपदी घाट स्थित पीसीडीए कार्यालय के सामने धरना देंगे। कैंटोनमेंट बोर्ड वर्कर्स यूनियन इलाहाबाद की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि कुछ दिन और वेतन नहीं मिला तो चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो जाएगा। पीसीडीए से आठ करोड़ 46 लाख, 74 हजार 463 रुपये अनुदान राशि का भुगतान नहीं मिलने पर द्रौपदी घाट स्थित कार्यालय के सामने धरना देंगे। यूनियन के एक पदाधिकारी ने बताया कि एक दिसंबर तक अनुदान राशि नहीं मिलने पर दो दिसंबर को धरना दे सकते हैं। कर्मचारियों का एक गुट छावनी परिषद कार्यालय के सामने भी धरना दे सकता है। यूनियन ने ...