रिषिकेष, सितम्बर 21 -- एम्स में तैनात करीब 700 एटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और एमआरसी (मेडिकल रिकॉर्ड क्लार्क) कर्मचारियों ने सोमवार सुबह अचानक कार्य बहिष्कार कर दिया। दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के जाते ही संस्थान में ओपीडी व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं गड़गबड़ा गई। चार घंटे तक कार्य बहिष्कार में एमएस से वार्ता होने के बाद उन्हें शीघ्र वेतन जारी होने का भरोसा मिला, जिसके बाद वह काम पर लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...