प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। तीन माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर सोमवार को एसआरएन अस्पताल के आउटसोर्स सफाईकर्मी हड़ताल पर रहे। इससे पहले 26 फरवरी को कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। उस समय सफाईकर्मियों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह के दो दिन में वेतन दिलाए जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी। लेकिन होली के पहले वेतन न दिए जाने से आक्रोशित 600 से अधिक कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। कर्मचारी वार्डों से बाहर आ गए और अस्पताल परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। मरीजों और उनके तीमारदारों की कोई सुनने वाला नहीं था। अस्पताल में ज्यादातर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती आउटसोर्स पर है। इसमें ए-वन कंपनी की ओर से जो कर्मचारी रखे गए थे जिन्होंने हड़ताल की। इस कंपनी का दिसंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.