वेतन कटौती से परेशान शिक्षक ने बीएसए से लगाई गुहार
गाजीपुर, जून 7 -- भांवरकोल। प्राथमिक विद्यालय वीरपुर प्रथम के शिक्षक सुशील कुमार राय ने वेतन कटौती के मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि दो मई को प्रातः 7:30 बजे खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। उस समय शिक्षक राजेश यादव, सुशील कुमार राय, कौशलेंद्र राय और शिक्षामित्र प्रभात शंकर उपाध्याय विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। शिक्षक का कहना है कि वे सभी अभिभावक संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह यादव के साथ नामांकन बढ़ाने और छात्र उपस्थिति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गांव में अभिभावकों से संपर्क कर रहे थे। इसके बावजूद चारों का एक दिन का वेतन काट दिया गया। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने प्रकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.