वेतन कटौती के विरोध में कर्मियों ने ठप किया काम
धनबाद, जून 8 -- बस्ताकोला क्षेत्र की देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी में ओबी की ओवर रिपोर्टिंग के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रबंधन द्वारा कर्मियों के वेतन में कटौती किए जाने से नाराज ऑपरेटरों, चालकों और सुपरवाइजरों सहित करीब 200 कर्मचारियों ने रविवार को काम का बहिष्कार कर दिया, जिससे आउटसोर्सिंग का काम पूरी तरह ठप हो गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कंपनी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों का कहना है कि वे पूरी ईमानदारी से काम करते हैं, फिर भी उनके वेतन में बिना वजह कटौती की गई है। मजदूरों ने बारिश में नियमित ड्यूटी देने और एचपीसी लागू करते हुए वेतन बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक काम बंद रहेगा। दूसरी तरफ, कंपनी के निदेशक ने कर्मचारियों के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.