गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर रेलवे के वरिष्ठ लेखाकार राज कुमार यादव के वेतन में कटौती और 25 लाख की प्रस्तावित रिकवरी पर विरोध जताते हुए कार्रवाई को रोकने की मांग की है। पीआरकेएस के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा है कि राजकुमार की नियुक्ति 14 अप्रैल 1986 को स्पोर्ट्स कोटा के तहत हुई थी। वर्ष 1987 में उनका वेतन 1320 रुपये निर्धारित हुआ था, जबकि समान परिस्थितियों में कुछ अन्य कर्मचारियों का वेतन 1500 रुपये किया गया था।विभागीय स्तर मामला उठाए जाने के बाद मुख्य कार्मिक अधिकारी के 18 जून 2020 के आदेश से राजकुमार यादव का वेतन 1500 रुपये पुनर्निधारित किया गया और एरियर का भुगतान किया गया। अब अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्ति होने वाले हैं, उनका वेतन घटा दिया गया है तथा लगभग R...