हरदोई, अप्रैल 14 -- संडीला। इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड (आईपीएल) फैक्ट्री में सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। करीब 50-60 कर्मियों के काम बंद करने से कुछ समय के लिए फैक्ट्री का माहौल प्रभावित रहा। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल, सहायक श्रमायुक्त हरदोई और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थिति का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में करीब 600 अस्थायी और 390 स्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मदरसन कंपनी के बाहर हंगामा प्रथम पाली में लगभग 300 अस्थायी कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.