प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- प्रतापगढ़। वेतन भुगतान नहीं किए जाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने डीपीआरओ को ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव के नेतृत्व में पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर तत्काल वेतन भुगतान कराने की मांग की। इसके अलावा ज्ञापन में विकास खंड मानधाता, कुंडा, मंगरौरा में बजट होने के बाद भी डीए का भुगतान नहीं किए जाने, बिना सफाई कर्मचारियों का पक्ष जाने कारण बताओ नोटिस जारी करने पर नाराजगी जताई गई है। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश पटेल, संजय प्रजापति, संतोष सरोज रामयश कुरील आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अस्थाई सफाई कर्मियों ने किया ठेकेदार की शिकायत यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों का वेतन जल्द जारी करे पालिका
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.