वेतन और ओवरटाइम की मांगों को लेकर फिर दो फैक्ट्रियों में श्रमिकों का हंगामा
कानपुर, मई 14 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। जिले की औद्योगिक इकाइयों में पिछले कुछ दिनों से वेतन बढ़ोतरी को लेकर शुरू हुआ मजदूरों का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को रायपुर की प्लास्टिक धागा बनाने वाली फैक्ट्री के सैकड़ों मजदूर सड़क पर उतर आए। कुछ घंटे तक यहां गेट पर अपनी मांगों को लेकर के धरने पर बैठे रहे मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने वार्ता कर उन्हें शांत कराया। ढाई घंटे बाद वो मजदूर काम चले गए। वहीं उमरन की पॉली पैक फैक्ट्री में भी मजदूरों ने हंगामा काटा। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे रायपुर की जीपीएल धागा फैक्ट्री में दिन ड्यूटी पर पहुंचे सैकड़ों मजदूर हड़ताल पर चले गए। वही उमरन ढाबा के पास आरके पॉलीपैक फैक्ट्री में भी 11 बजे के करीब मजदूरों ने गेट पर धरना शुरु कर दिया। वहां पर मजदूरों ने गेट पर पहुंचने के साथ डायल 112 को सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.