धनबाद, मई 25 -- अखिल भारतीय फेडरेशन भारत पेंशनर्स समाज दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमन रविवार को मैथन पहुंचे। मैथन केंद्रीय कार्यालय में महासचिव द्वारिका प्रसाद व अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। अमिय रमन ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के समक्ष भारत पेंशनर्स समाज ने पेंशनर्स के हित में कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए। पेंशनर्स के नहीं रहने के बाद उनकी पत्नी को मिलने वाले फैमिली पेंशन को बढ़ाने का सुझाव भी आठवें वेतन आयोग को दिया गया है। कहा कि पेंशनर्स को मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के तौर पर मिलता है। पेंशनर्स की मौत के बाद उसकी पत्नी को मूल वेतन का मात्र 30 प्रतिशत ही पेंशन मिलती है। मूल वेतन का 60 प्रतिशत और मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को 50 प्रतिशत से कम नहीं मिलना चाहिए। जब सांसदों और विधायकों को पेंशन दिया जाता है, तब कोई सवाल नहीं उठाया जा...