प्रयागराज, जून 13 -- गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को विकास भवन में पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित समस्याओं के समाधान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई और जिलाधिकारी से प्रभावी कार्यवाही कराने की मांग की गई। आरएस वर्मा ने कहा कि वेतन और पेंशन संशोधन सरकार पर बोझ नहीं, बल्कि मानव पूंजी में निवेश है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों की विभिन्न मांगों को 22 व 23 जून को लखनऊ में आयोजित आठवें वेतन आयोग की बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखा जाएगा। इनमें पेंशन वृद्धि, फिटमेंट फैक्टर, पुरानी पेंशन बहाली, राशिकरण कटौती अवधि घटाने और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट बहाल करने जैसी मांगें शामिल हैं।बैठक यह भी पढ़ें- पेंशनर समाज की बैठक में वैलिडेशन एक्ट किया गया विरोध...