उरई, सितम्बर 14 -- उरई। संवाददाता बेसिक शिक्षा परिषद में संचालित वेतनभोगी सहकारी समिति द्वारा ऋण स्वीकृत करने के नाम पर शिक्षकों का शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। इसको लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जालौन ने कड़ा विरोध जताया है। सोमवार को स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में संघ की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विद्या सागर मिश्र ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में वेतनभोगी समिति शिक्षकों की मदद के लिए बनाई गई है, लेकिन वर्तमान में यह समिति शिक्षकों की मजबूरी का फायदा उठा रही है। शिक्षक जब अपनी जरूरत के लिए ऋण लेता है तो उसे ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर परेशान किया जाता है।...