बरेली, मार्च 3 -- प्रदेश सरकार ने सभी कार्मिक और शिक्षकों को होली पर 28 फरवरी को ही वेतन जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण वेतन जारी नहीं होने से शिक्षकों, कर्मचारियों में रोष देखने को मिला था। एक मार्च को रविवार की छुट्टी के कारण भी कुछ नहीं हो सका। दो मार्च को सुबह सबसे पहले शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सोमवार सुबह ही वेतन और पेंशन रिलीज करना शुरू कर दिया। वेतन जारी होने से सभी की खुशियां दो गुनी हो गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने सरकार का आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.