प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- संग्रामगढ़ ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने बुधवार को रोजगार सेवक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले वेतन और नियमितीकरण की मांगों को लेकर बाहों में काली पट्टी बांधकर आन्दोलन का ऐलान किया। पंचायत मित्र वेलफेयर संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आन्दोलन करने की घोषणा की। रोजगार सेवकों ने एचआर पालिसी, मानदेय बढ़ोतरी, 20 वर्षों से लगातार कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने की मांगों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष शिव भूषण शुक्ल आलोक की अगुवाई में बीडीओ विजयशंकर मणि को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि 26-27 अप्रैल को रोजगार सेवक मांगों के समर्थन में कार्यों का बहिष्कार करते हुए बांहों में काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों का एक मई तक सांकेतिक कलमबंद हड़ताल 28,29, 30 अप्रैल को रोजगार सेवक सांसद,...