आगरा, अप्रैल 6 -- एडीए की ग्रेटर आगरा योजना में वेडिंग सिटी और कन्वेंशन सेंटर की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप और एडीए वीसी एम. अरून्मोली से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले शहर में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता है। भारत मंडपम का उदाहरण देते हुए बताया कि ऐसे स्थल बनने से बड़े आयोजन आसानी से हो सकेंगे। धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत के कारण आगरा डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त शहर है। इससे पर्यटन और विवाह उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में सौरभ सिंघल और अनिल सविता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...