नई दिल्ली, जनवरी 9 -- सर्दियों की गुलाबी ठंड में रजाई के अंदर बैठकर भूनी हुई मूंगफली का स्वाद शरीर को गर्माहट देने के साथ मन को भी सुकून भी देता है। प्यार से 'गरीबों का बादाम' कही जाने वाली मूंगफली सर्दियों के फेवरेट टाइमपास स्नैक के साथ पोषक तत्वों का खजाना भी है। बात अगर मूंगफली में मौजूद पोषक तत्वों की करें तो इसमें प्रोटीन, फाइबर और गुड फैट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो न केवल आपके दिल का ख्याल रखते हैं बल्कि शरीर को ऊर्जा से भी भर देते हैं। आइए जानते हैं रोजाना सीमित मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे। यह भी पढ़ें- पुरानी चोट से हैं परेशान? जानें सालों बाद भी क्यों सताता है पुरानी चोट का दर्दमूंगफली का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदेवेट लॉस कई अध्ययन बताते हैं कि जो लोग सप्ताह मे...