नई दिल्ली, जून 30 -- वेट लॉस करने वालों को एक्सरासइज के साथ खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि वजन का सीधा संबंध हमारे द्वारा खाई जाने वाली कैलोरी और खर्च की गई कैलोरी से होता है। अगर आप कम एक्सरसाइज करते हैं लेकिन ज्यादा कैलोरी खाते हैं, तो वजन बढ़ता है। इसलिए सही खान-पान से यह संतुलन बनता है। वजन कम करने वालों के लिए हम काले चने के सूप की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में अच्छा लगता है और वेट लॉस के लिए बेस्ट है। घर पर इसे बनाना भी काफी आसान है और डिनर या लंच में इसे खाया जा सकता है। सीखिए, काले चने का सूप बनाने का तरीका- काले ने का सूप बनाने की सामग्री - 1 कप काले चने (रात भर भिगोए हुए) -5-6 लहसुन की कलियां -स्वादानुसार नमक -ताजी कुटी हुई काली मिर्च -4 कप पानीचना मिक्स के लिए - 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ -ताजा हरा धनिया, बारीक कटा...