नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- अंडे प्रोटीन का रिच सोर्स होते हैं और जयादातर लोग इसे खाना प्रिफर करते हैं। अब ऑमलेट का टेस्ट पसंद हो या फिर प्रोटीन की जरूरत पूरी करनी हो अंडा ब्रेकफास्ट में सबसे पहले याद आता है। लेकिन अंडे के बारे में ये भी कहा जाता है कि इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ऐसे में काफी सारे लोगों के दिमाग में सवाल रहता है कि हेल्दी रहना हो तो एक बार में कितने अंडे खाना सही है। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल रहता है तो डॉक्टर शुभम वात्सल्य ने जवाब दिया है कि दिनभर में कितने अंडे खाना सेफ होता है।एक दिन में कितने अंडे खाना सेफ है डॉक्टर के मुताबिक दिनभर में तीन अंडे खाना सेफ है। इससे आपके शरीर को 18 ग्राम कंप्लीट प्रोटीन मिलता है। जिसमे सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। जो मसल्स की रिकवरी करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करता है।लिवर हेल...