बदायूं, अप्रैल 11 -- पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अंतर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। वेट लिफ्टिंग महिला वर्ग की खेल प्रतियोगिता में 48 किलो भार वर्ग में बदायूं से नेहा ने प्रथम, मुरादाबाद की प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 58 किलो भार वर्ग में शाहजहंपुर की लता ने प्रथम, बदायूं की सपना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 77 किलो भार वर्ग में बदायूं की अनामिका ने प्रथम, रामपुर की किरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग खेल प्रतियोगिता 52 किलो भार वर्ग में बदायूं की निकिता ने प्रथम, बरेली की रेनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 63 किलो भार वर्ग में बरेली से गुटकन भाटी प्रथम, अमरोहा से मीन...