बागपत, फरवरी 16 -- बड़ौत। लोयन गांव में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें लोयन के पंकज तोमर ने 100 किलो वजन के साथ मात्र 2 मिनट 48 सेकेंड में 61 बैठकें लगाकर भारत के पहले बल केशरी बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में आरती ने 50 किलो वजन के साथ 11 बैठकें लगाईं। शगुन चौधरी ने 71 बैठकें, शिवम ने 50 बैठकें, टीना ने 63 बैठकें और पायल ने 61 बैठकें लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में अजीत सिंह ने 100 किलो वजन के साथ केवल 17 सेकेंड में 11 बैठकें लगाईं, जबकि शुभम तोमर ने 18 सेकेंड में 11 बैठकें पूरी की। प्रतियोगिता में 60 वर्षीय डॉ. डीसी मोर्या ने 100 किलो वजन के साथ मात्र 6 सेकेंड में 5 बैठकें लगाकर सभी को प्रेरित किया। वहीं कोच भीम ठाकुर ने भी 100 किलो वजन के साथ 30 सेकेंड में 10 बैठकें लगाईं। मुख्य अतिथियों में कपिल तोमर, एश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.