मथुरा, मार्च 9 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा दीवारों पर बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया। कलाकृतियों में जल संरक्षण, पौष्टिक आहार, प्रकृति की सुरक्षा, पशु क्रूरता पर अंकुश, धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र की सुन्दरता, श्री कृष्ण जी के चित्र सहित विभिन्न पेटिंग को दर्शाया गया था। वेटेरिनरी विश्वविद्यालय की दीवारों पर बनाई गई पेटिंग के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग की सराहना की। एक छात्र ने राज्यपाल को पेंसिल से बनाया हुआ आकर्षक स्केच भेंट किया। तत्पश्चात, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अशोक गेस्ट हाउ...