मथुरा, दिसम्बर 27 -- उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के पूर्व कुलपति डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव का निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने सेवानिवृत्ति ले ली थी। उनके निधन से विवि में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डॉ. श्रीवास्तव ने पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में 4 जून 2022 से 10 मार्च 2025 तक विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शिक्षा, शोध, प्रसार तथा प्रशासनिक गतिविधियों को सुदृढ़ करते हुए विश्वविद्यालय में दो नए महाविद्यालय-मत्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय तथा डेयरी विज्ञान महाविद्यालय को प्रारंभ करवाया। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने सेवानिवृत्ति ले ली थी। उनका शैक्षणिक कैरियर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के पशु चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्रो...