मथुरा, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का 15वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को होगा। दीक्षांत समारोह में 177 डिग्रियाँ एवं 20 स्वर्ण, रजत व कांस्य पद प्रदान किए जाएंगे। अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. नवीन बी महेश्वरप्पा भी शामिल होंगे। मंगलवार को वेटेरिनरी विश्वविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुल सचिव प्रो. अरुण कुमार मदान एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रो. देश दीपक सिंह ने दीक्षांत समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलपति डॉ अभिजित मित्र के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे होगा। व...