बाराबंकी, फरवरी 2 -- रामनगर। अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर वन विभाग रामनगर रेंज द्वारा उदवत नगर झील पर नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य आर्द्रभूमियों वेटलैंड के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं जैव विविधता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। रेंजर अल्पना पांडेय के संयोजन में हुए कार्यक्रम में आसपास के ग्राम अकोराह, उदवत नगर, शेखवापुर, फुठाहागंज सहित कई गांवों के ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में बच्चों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गांव से आए बच्चों एवं ग्रामीणों ने झील पर दूर-दराज़ देशों से आए प्रवासी पक्षियों को नजदीक से देखा और उनके बारे में जिज्ञासा पूर्वक जानकारी प्राप्त की। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज यादव द्वारा बच्चों को झील में उपस्थित विभिन्न पक्षियों जैसे घोघिल, बेखुल, सीपर, तालबुढ़की, टिटिहरी ...