दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा की गिनती प्रदेश के आर्द्रभूमि (वेटलैंड) संपदा से समृद्ध जिलों में होती है। हालांकि, वर्तमान में अधिकांश वेटलैंड क्षेत्र उपेक्षित और अतिक्रमण के शिकार हैं। हाल के दिनों में इन्हें संरक्षित व सुरक्षित बनाने की मांग तेजी से उठी है। सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद, भूगोलवेत्ता एवं अधिवक्ताओं का समूह सेमिनार, बैठक, जागरूकता अभियान आदि के माध्यम से लोगों को जागृत कर रहा है। इनका कहना है कि वेटलैंड क्षेत्र पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकना जरूरी है। इसके अभाव में शहर से गांव तक के सैकड़ों वेटलैंड क्रंकीट के जंगल में गुम हो चुके हैं। इसके चलते प्रकृति संतुलन बिगड़ रहा रहा है। हर वर्ष तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वर्षा का अनुपात भी कम हो रहा है। साथ ही अंडरग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम अवरुद्ध होने से पेयजल किल्लत बढ़ी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.