शाहजहांपुर, मार्च 3 -- 5 से 10 मार्च तक आल इण्डिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वेटलिफ्टिंग हाल में होगा। प्रतियोगिता में विकासखंड भवालखेड़ा के पंचायती राज विभाग में कार्यरत और ग्राम महाऊ दुर्ग, विकासखंड सिंधौली निवासी अजय पाल 88 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अजय पाल इससे पहले तीन बार इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। उनका चयन जिला, मंडल और राज्य स्तरीय ट्रायल के बाद हुआ, जिसका आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा ने कराया था। जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...