बागपत, मार्च 1 -- वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में सैडभर गांव स्थित वेदीराम मेमोरियल स्पोर्ट्स सोसाइटी में आयोजित वेटलिफ्टिंग एक्सपोज़र प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सबीना यादव रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर भी मौजूद रहे। बालिका वर्ग के 32 किग्रा भार वर्ग में इशिका ने स्वर्ण पदक जीता। 41 किग्रा भार वर्ग में सिया ने स्वर्ण, मीनाक्षी ने रजत व वर्तिका ने कांस्य जीता। 47 किग्रा भार वर्ग में अदिति ने स्वर्ण व नेहा ने रजत, 53 किग्रा में अक्षिता ने स्वर्ण व पूजा ने रजत तथा 53 किग्रा भार वर्ग में अनाया कौशिक ने स्वर्ण, अंशिका ने रजत व दीपांशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अक्षिता को बेस्ट वेटलिफ्टर चुना गया। बालक वर्ग के 30 किग्रा में आयुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.