नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख गांव में बुधवार की रात सगाई समारोह में फोटो नहीं खींचने पर वेटर को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घायल वेटर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बिसरख गांव में बुधवार को अंकित भाटी की सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। गाजियाबाद के रिस्तल गांव का रहने वाला दुर्गेश सगाई समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक दुर्गेश के पास अवैध पिस्तौल थी। आरोपी दुर्गेश ने फोटो नहीं खींचने पर एक वेटर पुष्पेंद्र को गोली मार दी थी। घायल पुष्पेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में घायल पुष्पेंद्र के भाई दीपक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.