लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य तथा रोग नियंत्रण कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश वेटरिनरी काउन्सिल के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक करोड़ 10 लाख 48 हजार मात्र रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण / व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...