लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवाददाता। पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट संवर्ग में 24 साल बाद चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर 42 फार्मासिस्टों की पदोन्नति हुई है। पदोन्नति होने पर वेटनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने निदेशक डॉ. मेमपाल सिंह का आभार जताया है। संघ अध्यक्ष किरण सिंह और महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि 49 पद के सापेक्ष 42 फार्मासिस्टों की पदोन्नति की गई है। पांच फार्मासिस्ट का सीआर अधूरा होने की वजह से पदोन्नति नहीं हो सकी है। निदेशक ने आश्वस्त किया है कि सीआर प्राप्त होने पर जल्द ही उनकी भी पदोन्नति की जाएगी। कमेटी के सदस्यों

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...