वेटनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सुकुरहुट्टू गोशाला का भ्रमण किया
रांची, जून 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के रांची वेटनरी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शनिवार को एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके तहत विद्यार्थियों ने रांची गोशाला न्यास की सुकुरहुट्टू गोशाला का भ्रमण किया। यहां लगभग 350 गोवंश हैं। वहां दुग्ध प्रसंस्करण व पैकेजिंग इकाई, जैविक कृषि मॉडल, गोबर से गोकाष्ठ निर्माण, दीया निर्माण, वर्मी कंपोस्ट, गोबर पाउडर निर्माण आदि कार्यों को देखा। विद्यार्थियों ने गोवंश की डीवर्मिंग की और घाव से पीड़ित गायों की ड्रेसिंग की। विद्यार्थियों ने गोशाला परिसर स्थित गो परिक्रमा मंदिर का दर्शन भी किया। कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रिस्सिला केरकेट्टा, डॉ पंकज कुमार और डॉ सुबोध कुमार सिन्हा ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.