बागेश्वर, जनवरी 7 -- बैजनाथ थाना पुलिस के अंतर्गत एक रेस्टोरेंट में बुधवार को भोजन परोसने को लेकर विवाद उपज गया। मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गनीगांव जखेड़ा निवासी मनोज रावल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बैजनाथ स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे थे। उन्होंने रेस्टोरेंट के मैनेजर को बुलाकर वेज राइस सहित अन्य शुद्ध शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया और स्पष्ट किया कि उनके सभी साथी शाकाहारी हैं। साथ ही मंगलवार होने के कारण उन्होंने विशेष रूप से वेज भोजन परोसने का अनुरोध किया।आरोप है कि रेस्टोरेंट द्वारा वेज राइस की जगह चिकन राइस परोस दिया गया, जिसे ग्राहकों ने वेज समझकर खा लिया। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मैनेजर को बुलाकर आपत्ति जताई, लेकिन संत...