सतना, मार्च 1 -- बाहर जाकर फास्ट फूड खाने के शौकीनों के लिए मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन पतेरी मार्ग पन्नानाका पर स्थित एक नामी मल्टीनेशनल पिज्जा कंपनी की भारी लापरवाही पर उपभोक्ता फोरम ने कड़ा प्रहार किया है। शाकाहारी ग्राहकों को 'वेज बर्गर' के धोखे में सूअर का मांस परोसने के इस मामले में फोरम ने कंपनी पर 8 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। धार्मिक और मानसिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस मामले में करीब 16 महीने तक चली कानूनी लड़ाई के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।यह पूरी घटना 31 अक्टूबर 2024 दीपावली की है। त्योहार के दिन सतना की रहने वाली 42 वर्षीय नैंसी तिवारी अपने पति सूरज तिवारी के साथ पिज्जा शॉप पर गई थीं।बर्गर की जांच की तो होश उड़ गए दंपत्ति ने मेन्यू से ...