देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान द्वारा शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके तहत डॉ. सिकंदर सिंह का अभिवादन किया गया। पिछले दिनों झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफ़ान अंसारी द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ और सर्वोच्च निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता पुरस्कार से नवाजा गया था। मौके पर वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि डॉ. सिकंदर सिंह में एक ईमानदार चिकित्सक के सारे गुण हैं। एक चिकित्सक का धर्म केवल रोगों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि रोगी के प्रति सहानुभूति, करुणा और संवेदनशीलता दिखाना भी है। चिकित्सक का प्रथम कर्तव्य है कि वह अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग पूरी ईमानदारी से करें। उसे हर रोगी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए, चाहे वह अमीर हो या गरीब। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.