नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- अमेरिका- ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता का नेतृत्व अमेरिका के उप- राष्ट्रपति जेडी वेंस कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही कि ये वार्ता भी इस्लामाबाद में हो सकती है। सूत्रों के अनुसार ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जैरेड कुशनर, जो युद्ध शुरू होने से पहले से कूटनीतिक वार्ताओं का नेतृत्व कर रहे हैं, संभावित दूसरी बैठक में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा है कि ट्रंप ने अपने तीन वरिष्ठ सलाहकारों को संघर्ष समाप्त करने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी है। वेंस, विटकॉफ और कुशनर ग्यारह अप्रैल को 21 घंटे की वार्ता के बाद भी ईरानी अधिकारियों और मध्यस्थों के संपर्क में बने हुए हैं ताकि संभावित समझौते के करीब पहुंचा जा सके। यह भी पढ़ें- ईरान-US युद्ध रुकवा पाएगा PAK? तेहरान पहुंचे आर्मी च...