बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- भाजपा नेताओं ने ही अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उठाया सवाल विधायक ने दिया मल्टीस्टोरी वेंडिंग जोन बनाने का सुझाव बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अतिक्रमण हटाओ अभियान में शुरू से ही भेदभाव का आरोप लगता रहा है। अब भाजपा नेताओं ने भी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह खुदरा व्यवसायी संघ के जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार, डिप्टी मेयर की प्रत्याशी आशा देवी व जिला मंत्री अमरेश कुमार ने विधायक से इस मामले में पहल करने की अपील की है। उनका कहना है कि बिना वेंडिंग जोन हटाये गरीबों को उजाड़ना गलत है। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि इस पर बात चल रही है। उन्होंने मल्टीस्टोरी वेंडिंग जोन बनाये जाने का सुझाव दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ र...