कोडरमा, मई 27 -- कोडरमा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव असीम सरकार ने बुधवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कोडरमा नगर पंचायत के अरघोती नदी के पास बन रहे वेंडिंग जोन के मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 2023 में स्वीकृत इस योजना के स्थल का बदलाव करते हुए सभी प्रक्रिया के बाद सांसद और विधायक की सहमति से वर्तमान स्थल पर आधारशिला कार्यक्रम रखी गई थी। कहा कि इस जमीन पर शमशान के रूप में इस्तेमाल कभी नहीं हुआ है। उन्होंने डीसी से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...