सहरसा, अप्रैल 29 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के बाजार में लगे अस्थायी दुकानदारों के लिए वेडिंग जोन की मांग स्थानीय एमएलसी डाॅ अजय कुमार सिंह ने सरकार से की है। एमएलसी की मांग को बिहार विधान परिषद् सचिवालय के अग्रेतर कार्रवाई के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के को भेजा है।।शहर के बाजार में अस्थाई दुकानदारों, ठेले वालों, रेहड़ी वालों की संख्या सैकड़ों में है। शहर के विभिन्न बाजार में उपलब्ध सरकारी जमीन पर वेडिंग जोन बनाकर उन अस्थाई विक्रेताओं को बसाने का अनुरोध विधान परिषद् सदस्य ने किया है। उन्होंने बताया कि वीर कुंवर सिंह चौक स्थित जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े सरकारी कालोनी , पुरब बाजार में जिला परिषद की जमीन, सहरसा बस्ती में उपलक्ष्य सरकारी भूमि, कचहरी चौक स्थित खाली भूखंड आदि पर स्थाने छोटे दुकान निर्मित कर शहर को सुंदर व व्यवस्थित किया जा...